Bank News : समय समय पर भारत सरकार बैकों को लेकर के कई अहम फैसले लेती आ रही है। आये दिन बैंकिंग सेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिल रहें है। इन बैंकों में ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के बैंक शामिल हैे। अभी अभी मिली ताजा जानकारी के मुताबिक भारत सरकार एक बार फिर से ग्रामीण बैंकों को लेकर के बड़े बदलाव करने जा रही है।
हाल ही में भारत सरकार ने ये अहम फैसला लिया है जिसके तहत वे 11 राज्यों के 15 ग्रामीण बैंकों का विलय आपस में करने जा रहें हैं। इस अहम फैसले को 1 मई से शुरू भी कर दिया गया है। 1 मई से अब ये बैंक अपने पुराने नाम से बंद कर दिये गये हैं और उनकी जगह प्रत्येक राज्य में एक नया ग्रामीण बैंक काम करने लगा है। सरकार ने ये फैसला बैंकिंग सेवाओं में और पारदर्शिता और बेहतर बनाने के लिए लिया है।

bank news
Gramin Bank Merged Update 2025
हाल ही में भारत सरकार ने एक अहम फैसले One State- One RRB पॉलिसी को लागू किया है जिसके चलते सरकार प्रत्येक राज्य में सिर्फ एक ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को स्थापित रखना चाहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विलय करने से पहले अब तक देश में कुल 43 RRBs बैंक काम कर रहें थे, लेकिन अब 15 बैंकों के विलय के बाद से इनकी संख्या घटकर के 28 कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों को काफी सुरक्षा और मजबूती मिलेगी।
क्या है One State-One RRB पॉलिसी?
इस पॉलिसी के तहत प्रत्येक राज्य में सिर्फ एक ही ग्रामीण बैंक होगा।
इस पॉलिसी के तहत अब 15 राज्यों के अलग-अलग ग्रामीण बैकों को एक करके 11 राज्यों में नये ग्रामीण बैंक बनाये जायेंगे।
इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सिस्टम के संचालन कार्य को आसान बनाना होगा तथा सेवाओं को और बेहतर रूप देने में मदद मिलेगी।
साथ ही साथ कई अन्य जगहों पर बैंकों के होने से ग्रामीण लोगों को परेशानी भी होती थी जिससे अब एक ही जगह पर सारे बैंकिंग काम हो सकेंगे।
इन राज्यों के बैंकों का हुआ विलय
आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, व राजस्थान के बैकों का आपस में विलय करके इनमें से एक एक ग्रामीण बैंक ही अब एक जगह पर बना दिया गया है।
इन चीजों में हो गया है बदलाव
इस पॉलिसी के लागू होने के बाद बैंकों का नाम बदल जाएगा। आर्यावर्त बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक और बड़ौदा यूपी बैंक इन तीनों बैकों का अब एक ही नाम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कर दिया गया है।
ग्राहकों को इस पॉलिसी के बाद बैंक जाकर के दस्तावेजों को अपडेट करना होगा।
पासबुक, बैंक स्टेटमेंट, चेकबुक आदि चीजों अब नये बैंक के नाम से आपको मिलेंगी।
IFSC कोड और बैंक के अन्य डिटेल्स में बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Comment